इस पोस्ट में कक्षा 12 हिंदी पद्य भाग के पाठ दस अधिनायक (Adhinayak class 12 bhawarth & Objective)’ के सम्पूर्ण व्याख्या को पढ़ेंगे।
10. अधिनायक
राष्ट्रगीत में भला कौन वह
भारत-भाग्य विधाता है
फटा सुथन्ना पहने
जिसका गुन हरचरना गाता है
प्रस्तुत पंक्तियाँ रघुबीर सहाय द्वारा लिखित कविता अधिनायक से ली गई है जिसके माध्यम से कवि कहते हैं कि पता नहीं राष्ट्रगीत में वह भाग्य विधाता कौन है जिसका गुणगान फटा सुथन्ना पहने हरचरना कर रहा है। इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में भी पता नहीं किसका गुणगान किया जा रहा है।
मखमल टमटम बल्लम तुरही
पगड़ी छत्र चँवर के साथ
तोप छुड़ाकर ढोल बजाकर
जय-जय कौन कराता है
प्रस्तुत पंक्तियाँ रघुवीर सहाय द्वारा लिखित कविता अधिनायक से ली गई है जिसके माध्यम से कवि पूछते हैं कि मखमल के वस्त्र धारण किए हुए, टमटम पर सवार बल्लम, तुरही आदि राजसी प्रतिकों के साथ पगड़ी धारण किए हए सिर के ऊपर छाता और जिसके आगे-पीछे लोग चँवर हिला रहे है जो अपने स्वागत में तोपों की सलामी दिलवाता है और जो ढ़ोल-नगाड़े बजवाकर अपनी जय-जयकार करवा रहा है वह कौन है।
पूरब-पश्चिम से आते है
नंगे-बूचे नरकंकाल
सिंहासन पर बैठा, उनके
तमगे कौन लगाता है
प्रस्तुत पंक्तियाँ रघुवीर सहाय द्वारा लिखित कविता अधिनायक से ली गई है जिसके माध्यम से कवि कहते हैं कि राष्ट्रीय त्योहारों पर सभी दिशाओ से जनता नंगे पाँव आती है। गरीबी के कारण वे कंकाल की तरह प्रतीत होते है। गरीब किसानों की कमाई जन प्रतिनिधियों द्वारा हड़प लिया जाता है और उनके अधिकारों का मेडल भी इनके द्वारा लिया जाता है। कवि पूछते हैं कि आखिर ये तमगे लगवाने वाला कौन है।
कौन-कौन है वह जन-गण-मन
अधिनायक वह महाबली
डरा हुआ मन बेमन जिसका
बाजा रोज बजाता है |
प्रस्तुत पंक्तियाँ रघुवीर सहाय द्वारा लिखित कविता अधिनायक से ली गई है जिसके माध्यम से कवि कहते हैं कि इस लोकतान्त्रिक देश में वह महाबली कौन है जो गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों के मन पर अपना अधिकार जमा रहा है। लोग ना चाहते हुए भी विवश मन से उसका गुणगान कर रहे है वह महाबली कौन है।
10. अधिनायक : रघुवीर सहाय
प्रश्न 1. कवि रघुवीर सहाय के पिता का नाम क्या था?
(क) हरदेव सहाय
(ख) हरहरदेव सहाय
(ग) हरेराम सहाय
(घ) राम प्यारे सहाय
उत्तर- (क) हरदेव सहाय
प्रश्न 2. ‘अशोक वाजपेयी‘ का मूल निवास कहाँ है?
(क) सागर, मध्यप्रदेश
(ख) महासागर, मद्रास
(ग) हिन्द, हिन्द महासागर
(घ) वाराणसी, उत्तर प्रदेश
उत्तर- (ख) महासागर, मद्रास
प्रश्न 3. ‘अधिनायक‘ शीर्षक कविता के कवि का नाम बताएँ-
(क) रघुवीर सहाय
(ख) ज्ञानन्द्रपति
(ग) अशोक वाजपेयी
(घ) विनोद कुमार शुक्ल
उत्तर- (क) रघुवीर सहाय
Adhinayak class 12 bhawarth & Objective
प्रश्न 4. कवि रघुवीर सहाय का कहाँ जन्म हुआ था?
(क) इटारसी, मध्यप्रदेश
(ख) पटना, बिहार
(ग) वाराणसी’ उत्तर प्रदेश
(घ) लखनउ,उत्तर प्रदेश
उत्तर- (घ) लखनउ,उत्तर प्रदेश
प्रश्र 5. कवि रघुवीर सहाय का कब जन्म हुआ था?
(क) 12 दिसम्बर, 1932
(ख) 09 दिसम्बर, 1929
(ग) 10 दिसम्बर, 1930
(घ) 11 दिसम्बर, 1931
उत्तर- (ख) 09 दिसम्बर, 1929
प्रश्न 6. कवि रघुवीर सहाय का मृत्यु कब हुआ था?
(क) 28 दिसम्बर, 1988
(ख) 29 दिसम्बर, 1989
(ग) 30 दिसम्बर, 1990
(घ) 31 दिसम्बर, 1991
उत्तर- (ग) 30 दिसम्बर, 1990
प्रश्न 7. ‘अधिनायक‘-कैसी कविता है?
(क) श्रृंगारिक
(ख) व्यंग्यात्मक
(ग) ऐतिहासिक
(घ) उपदेशात्मक
उत्तर- (ख) व्यंग्यात्मक
प्रश्न 8. ‘लोग भूल गए है‘– किसकी रचना है?
(क) ज्ञानेंद्रपति
(ख) भूषण
(ग) सुरदास
(घ) रघुवीर सहाय
उत्तर- (घ) रघुवीर सहाय
प्रश्न 9. किस पत्रिका के सम्पादन के कारण रघुवीर सहाय का नाम हुआ था?
(क) धर्मयुग
(ख) दिनमान
(ग) साप्ताहिक हिन्दुस्तान
(घ) वागर्थ
उत्तर- (ख) दिनमान
Adhinayak class 12 bhawarth & Objective
प्रश्न 10. किस कविता-संग्रह पर रघुवीर सहाय को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था?
(क) हँसो-हँसो जल्दी हँसो
(ख) आत्महत्या के विरूद्ध
(ग) ‘लोग भूल गए है’
(घ) ‘सीढि़यों पर धूप में’
उत्तर- (ग) ‘लोग भूल गए है’
Class 12th Hindi- Click here
Download BSEB Books- Click here
Leave a Reply