• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

All Exam Solution

Be a successful student

  • Home
  • NCERT Class 10th Hindi Solutions
  • BSEB Class 12th English Notes
  • Bihar Board Class 12th Hindi Notes
  • BSEB Class 11th Hindi Solutions
  • BSEB Class 11th English Explanation
  • Hindi
  • Science
  • Contact Us

7. छाया मत छूना कविता का भावार्थ कक्षा 10 हिंदी | Chhaya mat chhuna class 10 explanation

August 12, 2022 by Raja Shahin Leave a Comment

इस पोस्‍ट में हमलोग सीबीएसई बोर्ड के हिन्‍दी के पद्य भाग के पाठ सात ‘छाया मत छूना कविता का भावार्थ कक्षा 10 हिंदी’ (cbse class 10 Hindi Chhaya mat chhuna class 10 explanation)  के व्‍याख्‍या को पढ़ेंगे।

Chhaya mat chhuna class 10 explanation

7. छाया मत छूना

गिरिजाकुमार माथुर का जन्म 22 अगस्त 1918 को मध्य प्रदेश के गुना नगर में हुआ था। इन्होंने अपनी शिक्षा झाँसी, उत्तर प्रदेश से प्रारंभ कर लखनऊ में अंग्रेजी एम.ए. और वकालत की परीक्षा पास की। इनकी प्रसिद्ध काव्य संग्रह है। नाश और निर्माण, धूप के धान, शिलापंख चमकीले, भीतरी नई की यात्रा। इनकी मृत्यु 1994 में हुआ।
पाठ परिचय- प्रस्तुत कविता अतित की यादों को भूल कर वर्तमान का सामना कर भविष्य का चुनाव कर संदेश देती है। जीवन में हमारे सुख और दुःख दोनों की उपस्थिति रहती है। मनुष्य जितना यश, ऐश्वर्य-धन, सम्मान आदि पाने के विषय में सोचता है। वह उतना ही भ्रमित होता है और जीवन को सुखी बनाने के लिए मनुष्य को कर्म (संघर्ष) करने का उद्देश्य देती है। Chhaya mat chhuna class 10 explanation

छाया मत छूना
मन, होगा दुख दूना।
जीवन में हैं सुरंग सुधियाँ सुहावनी
छवियों की चित्र-गंध फैली मनभावनी;
तन-सुगंध शेष रही, बीत गई यामिनी,
कुंतल के फूलों की याद बनी चाँदनी।
भूली-सी एक छुअन बनता हर जीवित क्षण-
छाया मत छूना मन, होगा दुख दूना।

भावार्थ- कवि आशा के साथ संदेश देते हुए कहता है कि जीवन में कभी सुख तो कभी दुःख आता है। जीवन में जो बीत गया है वह सुखों और दुःखों को याद करके बढ़ाने से कोई लाभ नहीं होगा क्योंकि उसे याद करने से हमारी समस्याएँ और बढती है। मानाकि हमारे बीते हुए दिन बहुत ही सुहावनी थी। रंग-बिरंगी सुहावनी यादें आस-पास के सुहावनी गंध भरें चित्र चारों ओर फैली हुई है, लेकिन अब उसे याद करने से क्या फायदा। वह सारी तारों भरी सुंदर रात बीत गई। उसकी सिर्फ सुंदर यादें रह गई है। उसी तरह प्रिया के बालों में लगे फुलों की खुश्बु भी यादें हीं शेष बच गई है। आज दुःख के इन पलों में वो भूली हुई सुख भरी यादें एक जीवित पल बनकर मन को छू जाती है, लेकिन तुम सिर्फ उन्हीं में मत खोया रह, जो कुछ जीवन में तेरे पास है। उसी से अपने भविष्य का निर्माण कर। उन छायाओं को याद करके मन को दुगुना दुःख मिलता है, लेकिन इससे बच।

यश है या न वैभव है, मान है न सरमाया;
जितना ही दौड़ा तू उतना ही भरमाया।
प्रभुता का शरण-बिंब केवल मृगतृष्णा है,
हर चंद्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है।
जो है यथार्थ कठिन उसका तू कर पूजन-
छाया मत छूना मन, होगा दुख दूना।

भावार्थ- जीवन में आशावादी दृष्टिकोण अपनाने की सीख देते हुए कवि कहते हैं कि माना आज जीवन में न वैभव है और न यश। न धन-दौलत ना हिं मान-सम्मान। लेकिन इन्हीं सब चीजों के पिछे मनुष्य दौड़ता है। इन्हें पाने के लिए भटकता है। सम्मान पाने के लिए लोग रेगिस्तान में भटके हिरण की तरह ईधर-उधर भटकता रहता है। हर सुखी इंसान के पिछे दुःख भरी कहानी छिपी होती है। इसी तरह हर सुख भरी चाँदनी रात के पिछे दुःख भरी काली रात छिपी रहती है। इसलिए तुम सुख भरी दिनों को याद करके दुःख में मत डुबो। आज जो सामने दुःख भरी पल आ रही है, तुम उसका सामना कर, सच्चाई से अपना मुँह मत मोड़ो। क्योंकि बीते हुए सुख को याद करके दुःख और बढ़ेगी।

दुविधा-हत साहस है, दिखता है पंथ नहीं,
देह सुखी हो पर मन के दुख का अंत नहीं।
दुख है न चाँद खिला शरद-रात आने पर,
क्या हुआ जो खिला फूल रस-बसंत जाने पर?
जो न मिला भूल उसे कर तू भविष्य वरण,
छाया मत छूना मन, होगा दुख दूना।

भावार्थ- कवि कहते हैं कि हे मनुष्य ! साहस होते हुए भी तेरा मन दुविधाग्रस्त है। तुम्हें सफलता वाली रास्ता दिखाई हीं नहीं दे रहा है। और शरीर तो तुम्हारी पूरी तरह से स्वस्थ्य है, लेकिन फिर भी मन में जो दुःख है वो कभी खत्म नहीं हो रहा है। मन के दुःखों का अत ही नहीं है।
हमारे जीवन में दुःख ही दुख है। सुहावनी रात के आने पर भी सुख रूप में दिखे चाँद उदित नहीं हुआ है और बसंत ऋतु में जो फुल खिला है उससे भी दुःखी मत हो क्योंकि जो सुख तुम्हें जीवन में मिला ही नहीं, उसे भूल ही जाना बेहतर है। इसलिए जो कुछ भी मिल रहा है, उसे ही खुश होकर अपनाओं और वŸार्मान का सामना करके अपने भविष्य को आगे बढ़ाओं। Chhaya mat chhuna class 10 explanation

NCERT Class 10th Hindi – Click here
NCERT Books Pdf Download – Click here
Class 10th Science in Hindi – Click here

Filed Under: Hindi

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

ABOUT ME

hey there ! This is Raja. In this blog, we read all about up board syllabus solution.

SEARCH HERE

RECENT POSTS

  • Shiksha Objective Questions | 13. शिक्षा 12th Hindi Objective 2025
  • Tiriksh Objective Questions | 12. तिरिछ 12th Hindi Objective 2025
  • Haste Hue Mera Akelapan Objective Questions | 11. हँसते हुए मेरा अकेलापन 12th Hindi Objective 2025
  • Pragit Aur Samaj Objective Questions | 9. ‘प्रगीत’ और समाज 12th Hindi Objective 2025
  • Juthan Objective Questions | 10. जूठन 12th Hindi Objective 2025

RECENT COMMENTS

  • Lalan Kumar on BSEB Class 12th English Notes | Rainbow Part 2 Line by Line Explanation
  • Swati Kumari on Todti Patthar class 11 Hindi | तोड़ती पत्थर कक्षा 11 हिंदी बिहार बोर्ड पद्य पाठ 7 व्‍याख्‍या
  • Vidyanchal kumar on Bihar Board Class 11th Hindi Chapter 10 Jagarnath Kavita ka Bhavarth | जगरनाथ कविता का भावार्थ

CATEGORIES

  • CBSE Class 10th Sanskrit
  • English
  • Hindi
  • Mathematics
  • Political Science
  • Science
  • Uncategorized

FOLLOW ME

  • YouTube
  • Twitter
  • Instagram
  • Facebook

Footer

ABOUT ME

hey there ! This is Raja. In this blog, we read all about up board syllabus solution.

QUICK LINKS

  • Home
  • Pdf Files
  • UP Board
  • UP Text Book

CATEGORIES

  • CBSE Class 10th Sanskrit
  • English
  • Hindi
  • Mathematics
  • Political Science
  • Science
  • Uncategorized

IMPORTANT LINKS

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Term & Conditions
  • Disclaimer

RECENT POSTS

  • Shiksha Objective Questions | 13. शिक्षा 12th Hindi Objective 2025
  • Tiriksh Objective Questions | 12. तिरिछ 12th Hindi Objective 2025

Copyright © 2025 All Exam Solution