• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

All Exam Solution

Be a successful student

  • Home
  • NCERT Class 10th Hindi Solutions
  • BSEB Class 12th English Notes
  • Bihar Board Class 12th Hindi Notes
  • BSEB Class 11th Hindi Solutions
  • BSEB Class 11th English Explanation
  • Hindi
  • Science
  • Contact Us

3. सम्पूर्ण क्रांति पाठ का सारांश और व्‍याख्‍या | Sampoorna kranti class 12 Hindi

September 1, 2022 by Raja Shahin Leave a Comment

इस पोस्‍ट में हमलोग बिहार बोर्ड कक्षा 12 हिंदी के पाठ तीन ‘सम्पूर्ण क्रांति (Sampoorna kranti class 12 Hindi) ‘ के सम्‍पूर्ण व्‍याख्‍या को पढ़ेंगे।

3. सम्पूर्ण क्रांति

यह भाषण 5 जून 1974 को पटना के गाँधी मैदान में दिए गए। जयप्रकाश नारायण के ऐतिहासिक भाषण का एक अंश है। संम्पूर्ण भाषण एक पुस्तिका (किताब) के रूप में प्रकाशित हो चूका है। यह भाषण छात्र आंदोलन के दौरान दिया गया था। पटना गाँधी मैदान में उपस्थित लाखों लोगों ने उसी समय जात-पात, तिलक-दहेज और भेद-भाव छोड़ने का विचार किया। हजारों लोगों ने अपने जेनऊ को तोड़ दिया था। सम्पूर्ण क्रांति का नारा जोर-जोर से गुँजने लगा। जात-पात छोड़ दो तिलक-दहेज छोड़ दो समाज के प्रभाव को नई दिशा में मोड़ दो। यहीं नारा गुँज उठा था।

सम्पूर्ण क्रांति का मुख्य कारण देश में बेरोजगारी और महँगाई थी। 1974 में बिहार से शुरू हुए छात्र आंदोलन का उद्देश्य बढ़ता गया और भाषण के दौराण नेहरू जी का उदाहरण दिया गया था। नेहरू जी कहते थे कि देश को विकसित बनाने के लिए जनता को अभी कोसों दूर जाना होगा। वह आगे कहते हैं कि मेरे भाषण में क्रांति के बिगुल होंगे। जिनपर आपको अमल करना होगा। लाठियाँ खानी होंगी। यह सम्पूर्ण क्राति है और वैसी ही जो हमारे भगत सिंह लाना चाहते थे। स्वराज से जनता कह रही थी- भूखमरी, महँगाई और भ्रष्टचार यहीं आज फैला हुआ है। वह अपने भाषण में कहते हैं कि काँग्रेस गरीबी हटाओ का नारा लगाती है, लेकिन गरीबों पर जुल्म ढाहती है। वह कहते हैं कि हमें इंदिरा गाँधी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। मुझे उनकी गलत नीतिओं के खिलाफ लड़ना है।

जेपी अपने भाषण में कहते हैं कि मैं केवल नाम का नेता नहीं बनुँगा। वह कहते हैं कि मुझे छात्र आंदोलन का जो नेतृत्व मिला है। उसका नेतृत्व मैं करूँगा। मैं सबकी राय सुनुँगा, लेकिन अंतिम फैसला मेरा होगा।

वे अपने भाषण में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर‘ को याद करते हैं, जिनका हाल ही में निधन हुआ था। वह कहते हैं कि अगर वह जिंदा होते होते, तो इस नविन क्रांति पर साहित्य की रचना करते। वह साहित्य उनकी अमर बन जाती थी। लेकिन अफसोस की बात वह अब इस दूनिया में नहीं हैं।

वह आगे कहते हैं कि शिक्षा पाकर व्यक्ति ठोकर खाता फिर रहा है। यहाँ नारे तो लगते है पर गरीबी हटती नही, बढ़ती हीं चली जा रही है जयप्रकाश नारायण का यह भी कहना था कि जब वो नौजवान थे तो बापू जब कोई बात कहते थे और वो बात जेपी के विचार से नहीं मिलते थे यानी जेपी को वो बात अच्छी नहीं लगती थी, तो वो सीधे बापू से कह देते थे। बापू में इतने महानता थी कि वो बुरा नही मानते थे। जेपी जी कहते हैं कि मै जवाहरलाल नेहरू को हमेशा भाई कहता था (बड़ा भाई) वो भी मुझे बहुत मानते थें। मै उनका बड़ा आदर और उनसे प्रेम करता था।

नेहरू जी का बड़ा ही स्नेह था मुझपर। मैं भी उनकी आलोचना करता था लेकिन बड़प्पन था कि वो कभी बुरा नही माने। संघर्ष समितियों से जयप्रकाश नारायण का यहीं उपेक्षाएँ थी कि उनका काम केवल शासन से संघर्ष करना नहीं बल्कि उनका काम तो समाज के हर अन्याय और अनीति के विरूद्ध लड़ना होगा और इस प्रकार से इन समितियों के लिए बराबर एक महत्वपूर्ण काम रहेगी। वह कहते हैं कि मैं जब अमेरिका में था, तो घोर कम्यूनिस्ट था। 1924 में लेनिन की मृत्यु के बाद मैं मार्क्सवादी बना।
वे भारत लोटे तो भी घोर मार्क्सवादी थे। और काँग्रेस में दाखिल हुए। वे कम्युनिस्ट पार्टी में इसलिए शामिल नहीं हुए क्योंकि लेनिन द्वारा कही गई बात उनको अच्छी तरह याद थी कि लेनिन यह बताया था कि जो देश गुलाम हो, वहाँ के जो कम्युनिस्ट हैं, उनको हरगिज वहाँ की आजादी की लड़ाई से अपनें को अलग नहीं रखना चाहिए। उस लड़ाई का नेतृत्व, ‘बुर्जुआ क्लास‘ के हाथ में हो या पूँजीपतियों के हाथ में हो। फिर भी कम्युनिस्टों को अलग नहीं रहना चाहिए।

जयप्रकाश नारायण कहते हैं कि अन्य देशों ने प्रेस तथा पत्रिकाएँ पर अंकुश लगाती है। लेकिन इसक चलन हमारे देश में बहुत ही ज्यादा है। वह कहते हैं कि हमारे देश में समाचारपत्रों और विरोधीयों के आवाजों को दबाया जाता है।

अंत में. जेपी कहते हैं कि जो भी सरकार के नीतिओं के खिलाफ संघर्ष कर रहा है, उसका काम केवल शासन से संघर्ष नहीं करना है, बल्कि उनका काम समाज के हर अन्याय और अनीति के खिलाफ संघर्ष करना है। जहाँ भी अन्याय और घूसखोरी चलती है, उसके खिलाफ संघर्ष करना हैं। हमलोग केवल लोकतंत्र के लिए हिं नहीं, बल्कि समाजिक, आर्थिक, नैतिक क्रांति के लिए अथवा संपूर्ण क्रांति के तैयार रहेंगे। सभी लोगों को न्याय दिलाऐंगें।

3. संपूर्ण क्रान्ति : लेखक जयप्रकाश नारायण

Sampoorna kranti objective questions

प्रश्न 1.जयप्रकाश नारायण की पत्‍नी का क्‍या नाम था ?
(क) विद्यावती देवी
(ख) मनरूप देवी
(ग) व्‍यंती देवी
(घ) प्रभावती देवी

उत्तर- (घ) प्रभावती देवी

प्रश्न 2. जयप्रकाश नारायण के माता-पिता का नाम क्‍या था ?
(क) फूलरानी एवं हरसूदयाल
(ख) मनरूप देवी एवं रवि सिंह
(ग) विद्यावती देवी एवं सरदार किशन सिंह
(घ) पार्वती देवी एवं बेनी प्रसाद भट्ट

उत्तर- (क) फूलरानी एवं हरसूदयाल

प्रश्न 3. जयप्रकाश नारायण का जन्‍म कब हुआ था ?
(क) 11 अक्‍टूबर, 1902 ई.
(ख) 12 अक्‍टू‍बर, 1903 ई.
(ग) 13 अक्‍टूबर, 1904 ई.
(घ) 14 अक्‍टूबर, 1905 ई.

उत्तर-(क) 11 अक्‍टूबर, 1902 ई.

प्रश्न 4. जयप्रकाश नारायण का निधन कब हुआ था ?
(क) 07 अक्‍टूबर, 1978 ई.
(ख) 08 अक्‍टूबर, 1979 ई.
(ग) 09 अक्‍टूबर, 1980 ई.
(घ) 10 अक्‍टूबर, 1981 ई.

उत्तर- (ख) 08 अक्‍टूबर, 1979 ई.

प्रश्न 5. जयप्रकाश नारायण का जन्‍म स्‍थान कहाँ हैं ?  
(क) इलाहाबाद , उतर प्रदेश
(ख) इटारसी , मध्‍य प्रदेश
(ग) सिताब दियारा (उतर प्रदेश के बलिया और बिहार के सारण जिले में फैला)
(घ) लमही , वाराणसी

उत्तर- (ग) सिताब दियारा (उतर प्रदेश के बलिया और बिहार के सारण जिले में फैला)

प्रश्न 6. जयप्रकाश नारायण को लोग क्‍या क‍हने लगे ?
(क) लोकनायक
(ख) जननायक
(ग) नरनायक
(घ) देशनायक

उत्तर- (क) लोकनायक

प्रश्न 7. जयप्रकाश नारायण को कौन–सा पुरस्‍कार मिला था ?
(क) राजेन्‍द्र प्रसाद शिखर सम्‍मान
(ख) साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार
(ग) भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्‍कार
(घ) मैग्‍सेस सम्‍मान एवं भारत रत्‍न

उत्तर- (घ) मैग्‍सेस सम्‍मान एवं भारत रत्‍न

प्रश्न 8. जयप्रकाश नारायण को कौन–सा पुरस्‍कार मिला था ?
(क)  भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्‍कार
(ख) साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार
(ग) राजेन्‍द्र प्रसाद शिखर पुरस्‍कार
(घ) भारत रत्‍न

उत्तर- (घ) भारत रत्‍न

प्रश्न 9. ‘संपूर्ण क्रान्ति’ वाला पाठ भाषण के रूप में गाँधी मैदान में जेपी ने कब दिया था ?
(क) 05 जून, 1974
(ख) 06 जून , 1975
(ग) 07 जून , 1976
(घ) 08 जून , 1977

उत्तर- (क) 05 जून, 1974

प्रश्न 10. किस पाठ में आया हैं – ‘अगर कोई डिमाक्रेसी का दुश्‍मन हैं, तो वे लोग दुश्‍मन हैं, जो जनता के शांतिमय कार्यक्रमों में बाधा डालते हैं, उनकी गिरफ्तारीयाँ करते है, उन पर लाठी चलाते हैं, गोलियाँ चलाते हैं।
(क) शिक्षा
(ख) संपूर्ण क्रान्ति
(ग) हँसते हुए मेरा अकेलापन
(घ) प्रगीत और समाज

उत्तर- (ख) संपूर्ण क्रान्ति

प्रश्न 11. ‘रिकंस्‍ट्क्‍शन ऑफ इंडियन पॉलिटी’ नामक पुस्‍तक किसने लिखी ?
(क) भगत सिंह
(ख) महात्‍मा गाँधी
(ग) जयप्रकाश नारायण
(घ) लोकमान्‍य तिलक

उत्तर- (ग) जयप्रकाश नारायण

प्रश्न 12. ‘संपूर्ण क्रांति’ शीर्षक भाषण किसने दिया था ?
(क) जयप्रकाश नारायण
(ख) इन्दिरा गाँधी
(ग) भगत सिंह
(घ) सुभाष चन्‍द्र बोस

उत्तर- (क) जयप्रकाश नारायण  

प्रश्न 13. 1965 में समाज सेवा के लिए मैग्‍सेसे सम्‍मान किसे मिला था ?
(क) नामवर सिंह
(ख) रामविलाश शर्मा
(ग) जयप्रकाश नारायण
(घ) रामधारी सिंह ‘दिनकर’

उत्तर-(ग) जयप्रकाश नारायण  

प्रश्न 14. किसने लिखा ?- ”है जयप्रकाश वह नाम जिसे, इतिहास समादर देता है बढ़कर जिसके पदचिन्‍हों को, उर पर अंकित कर लेता हैं।”
(क) राष्‍ट्रकवि गुप्‍त
(ख) राष्‍ट्रकवि दिनकर
(ग) माखनलाल चतुर्वेदी
(घ) भारतेन्‍दु हरिश्‍चन्‍द

उत्तर- (ख) राष्‍ट्रकवि दिनकर

Class 12th Hindi- Click here
Download BSEB Books- Click here

Tags- sampoorna kranti class 12 summary, sampoorna kranti class 12 objective questions, sampoorna kranti objective questions, sampurna kranti class 12 hindi, class 12 ka hindi ka objective, 12th ka objective question 2023, hindi 100 marks 12th objective 2023, bihar board 12th objective question 2023, sampoorna kranti objective question, sampoorna kranti ka saransh, sampoorna kranti subjective question.

Filed Under: Hindi

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

ABOUT ME

hey there ! This is Raja. In this blog, we read all about up board syllabus solution.

SEARCH HERE

RECENT POSTS

  • Shiksha Objective Questions | 13. शिक्षा 12th Hindi Objective 2025
  • Tiriksh Objective Questions | 12. तिरिछ 12th Hindi Objective 2025
  • Haste Hue Mera Akelapan Objective Questions | 11. हँसते हुए मेरा अकेलापन 12th Hindi Objective 2025
  • Pragit Aur Samaj Objective Questions | 9. ‘प्रगीत’ और समाज 12th Hindi Objective 2025
  • Juthan Objective Questions | 10. जूठन 12th Hindi Objective 2025

RECENT COMMENTS

  • Lalan Kumar on BSEB Class 12th English Notes | Rainbow Part 2 Line by Line Explanation
  • Swati Kumari on Todti Patthar class 11 Hindi | तोड़ती पत्थर कक्षा 11 हिंदी बिहार बोर्ड पद्य पाठ 7 व्‍याख्‍या
  • Vidyanchal kumar on Bihar Board Class 11th Hindi Chapter 10 Jagarnath Kavita ka Bhavarth | जगरनाथ कविता का भावार्थ

CATEGORIES

  • CBSE Class 10th Sanskrit
  • English
  • Hindi
  • Mathematics
  • Political Science
  • Science
  • Uncategorized

FOLLOW ME

  • YouTube
  • Twitter
  • Instagram
  • Facebook

Footer

ABOUT ME

hey there ! This is Raja. In this blog, we read all about up board syllabus solution.

QUICK LINKS

  • Home
  • Pdf Files
  • UP Board
  • UP Text Book

CATEGORIES

  • CBSE Class 10th Sanskrit
  • English
  • Hindi
  • Mathematics
  • Political Science
  • Science
  • Uncategorized

IMPORTANT LINKS

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Term & Conditions
  • Disclaimer

RECENT POSTS

  • Shiksha Objective Questions | 13. शिक्षा 12th Hindi Objective 2025
  • Tiriksh Objective Questions | 12. तिरिछ 12th Hindi Objective 2025

Copyright © 2025 All Exam Solution