• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

All Exam Solution

Be a successful student

  • Home
  • NCERT Class 10th Hindi Solutions
  • BSEB Class 12th English Notes
  • Bihar Board Class 12th Hindi Notes
  • BSEB Class 11th Hindi Solutions
  • BSEB Class 11th English Explanation
  • Hindi
  • Science
  • Contact Us

Juthan ka Saransh Notes & Objective | जूठन का सारांश और आब्‍जेक्टिव

October 8, 2022 by Raja Shahin Leave a Comment

इस पोस्‍ट में कक्षा 12 हिंदी गद्य भाग के पाठ दस ‘जूठन (Juthan ka Saransh Notes & Objective)’ के सम्‍पूर्ण व्‍याख्‍या को पढ़ेंगे। जिसके लेखक ओमप्रकाश बाल्‍मीकि हैं।

Juthan ka Saransh Notes & Objective

10.जूठन
लेखक- ओमप्रकाश बाल्‍मीकि

लेखक परिचय
जन्म- 30 जून 1950
जन्म स्थान- बरला मुजफरनगर उत्तरप्रदेश
माता-पिता – मकुंदी देवी और छोटनलाल
शिक्षा- अक्षरज्ञान का प्रारम्भ मास्टर सेवक राम मसीही के खुले, बिना कमरे बिना टाट-चटाईवाले स्कूल से। उसके बाद बेसिक प्राथमिक स्कूल से दाखिला। 11वीं की परीक्षा बरला इंटर कॉलेज, बरला से उत्तीर्ण । लेकिन 12वीं की पढ़ाई में अनुतीर्ण।

पाठ परिचय

जूठन नामक आत्मकथा हिन्दी में दलित आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण रचनाकार है।

ओमप्रकाश वाल्मीकि की प्रेरणात्मक रचना है। वास्तविकता का माटी और पानी सरीखा रंग ही इसके रचनात्मक गद्य की विशेषता है। लेखक दलित समाज से है। स्कूल के हेडमास्टर ने उनसे दो दिन तक पूरे स्कूल में झाडू लगवाया। तीसरे दिन वह चुपचाप कक्षा में बैठ गया। स्कूल के हेडमास्टर ने उनकी काफी पिटाई की तथा फिर से झाडू लगाने के लिए भेजा। वह रोते हुए झाडू लगाने लगा। संयोगवश लेखक के पिताजी वहाँ आ गये। वे सारी कहानी सुनने के बाद हेडमास्टर को खड़ी-खोटी सुनाने लगे।

लेखक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। लेखक की माँ, बहने भाई और भाभी दूसरे के घरों में उनके जानवरों के देखभाल का काम करते थे। काम बड़ा ही तकलीफदेह था किन्तु काम के बदले अनाज बड़ा ही कम। शादी-व्याह के अवसर पर मेहमानों के पत्तलों के जूठन ही नसीब होते थे। पत्तलों के जूठन से पूरियों को सुखाकर रखना तथा सर्दियों में उन्हे पानी में भींगोकर नमक-मिर्च मिलाकर खाना यही नसीब होता था। लेखक हमेशा सोचा करता था कि उसे अच्छा खाना क्यों नहीं मिलता है ?

पिछली वर्ष सुखदेव सिंह त्यागी का पोता सुरेन्द्र सिंह किसी इंटरव्यू के सिलसिले शहर आया था तो उनके घर रात में रुका और खाना खाया । खाने की तारीफ भी की। तारीफ सुनकर पत्नी खुश हुई लेकिन लेखक के बचपन की यादें ताजी हो गई। सुखदेव सिंह त्यागी की लड़की की शादी थी। शादी से दस-बारह दिन पहले से ही पूरी तैयारियां चल रही थी। बारात आई। बारात खाना खा रही थी। लेखक की माँ एक टोकरी लिए दरवाजे के बाहर बैठी थी। साथ में लेखक और छोटी बहन भी थी। उस समय सुरेन्द्र पैदा भी नहीं हुआ था यह तब की बात है। लेखक उसकी माँ और बहन इस उम्मीद में बैठे थे कि उन्हे भी खाने को मिलेगा किन्तु मिठाई और पकवान की जगह डांट मिली। उन्हें वहाँ से भगाया गया।

Juthan ka Saransh Notes & Objective

लेखक का अगला संस्मरण से भरा है। लेखक उस समय नौवीं कक्षा में पढ़ता था। घर की आर्थिक स्थिति दयनीय थी। पशुओं के मरने पर उठाकर ले जाना तथा उनके चमड़े उतारना लेखक के परिवार का कार्य था । एक दिन गाँव में एक बैल मर गया। लेखक के पिताजी घर पर नहीं थे। लेखक की माँ ने लेखक को चाचा जी के साथ इस काम के लिए भेजा। चाचा बैल का खाल उतारने लगे पर लेखक को छुरी चलाने का भी ढंग नहीं था । एक छुरी चाचा के पास थी। चाचा ने दूसरी छुरी लेखक को थमा दी । लेखक के हाथ कांपने लगे। चाचा ने छुरी चलाने का ढंग सिखाया । लेखक एक अजीब संकट में फंसा हुआ था। जिन चीजों को वह उतारना चाहता था हालात उसे उसी दलदल में घसीटे जा रहे थे। चाचा के साथ तपती दुपहरी की यह यातना आज भी जख्मों की तरह तन पर ताजा है।

लेखक इस घटना से पढ़ाई के प्रति संकल्पित हो गया। वह ध्यान लगाकर पढ़ाई करने लगा। जीवन में सफलता के उच्च शिखर पर पहुँचकर अपनी एक खास ख्याति अर्जित की।

10. जूठन : ओमप्रकाश वाल्‍मीकि

प्रश्न 1. ‘दलित साहित्‍य का सौन्‍दर्यशास्‍त्र‘ नामक आलोचना पुस्‍तक किसने लिखी है?
(क)  ओमप्रकाश वाल्‍मीकि
(ख)  मलयज
(ग)  दिनकर
(घ)  नामवर सिंह

उत्तर- (क)  ओमप्रकाश वाल्‍मीकि 

प्रश्न 2. ‘जूठन‘ शीर्षक आत्‍म‍कथा के लेखक कौन है?
(क)  ओमप्रकाश वाल्‍मीकि
(ख)  रामधारी सिंह दिनकर
(ग)  जे. कृष्‍णमूर्ति
(घ)  मलयज

उत्तर- (क)  ओमप्रकाश वाल्‍मीकि 

प्रश्न 3. ओमप्रकाश वाल्‍मीकि का कहाँ जन्‍म हुआ था?
(क)  करला, मुजफ्फरनगर, उतर प्रदेश
(ख)  सरला, मुजफ्फरपुर, बिहार
(ग)  बरला, मुजफ्फरनगर, उतर  प्रदेश
(घ)  ठरला, मुजफ्फरनगर, उतर प्रदेश

उत्तर- (ग)  बरला, मुजफ्फरनगर, उतर  प्रदेश 

प्रश्न 4. ओमप्रकाश वाल्‍मीकि का कब जन्‍म हुआ था?
(क)  27 जून, 1947
(ख)  30 जून, 1950
(ग)  29 जून, 1949
(घ)  28 जून, 1948

उत्तर-  (ख)  30 जून, 1950

प्रश्न 5. ओमप्रकाश वाल्‍मीकि के माता-पिता का नाम बताएँ ।
(क)  खखोरनी देवी और चट्टन लाल
(ख)  सस्‍ती देवी और नाटा लाल
(ग)  छुदरी देवी और बौना लाल
(घ)  मुकंदी देवी छोटन लाल

उत्तर- (घ)  मुकंदी देवी छोटन लाल 
Juthan ka Saransh Notes & Objective
प्रश्न 6. ‘जूठन‘ क्‍या है?
(क)  रेखाचित्र
(ख)  शब्‍द-चित्र
(ग)  कहानी
(घ)  आत्‍म-कथा

उत्तर-  (घ)  आत्‍म-कथा

प्रश्न 7. ओमप्रकाश वाल्‍मीकि के कहानी-संग्रह का नाम बताएँ ।
(क)  जूठन (आत्‍मकथा)
(ख)  सलाम
(ग)  घुसपैठिए
(घ)  उपर्युक्‍त सभी

उत्तर- (घ)  उपर्युक्‍त सभी 

प्रश्न 8. ओमप्रकाश वाल्‍मीकि के कविता-संकलन का नाम बताएँ ।
(क)  सदियों का संताप
(ख)  बस्‍स ! बहुत हो चुका
(ग)  अब और नहीं
(घ)  उपर्युक्‍त सभी

उत्तर- (घ)  उपर्युक्‍त सभी 

प्रश्न 9. ‘कुरडियों शब्‍दका अर्थ बताएँ-
(क)  नर्तकी
(ख)  नर्तकियाँ
(ग)  गायिकाएँ
(घ)  कूड़ा फेंकने की जगह, घरा

उत्तर-  (घ)  कूड़ा फेंकने की जगह, घरा

प्रश्न 10. ओमप्रकाश वाल्‍मीकि को कौन-कौन सम्‍मान प्राप्‍त हुआ?
(क)  डॉ. अंबेडकर राष्‍टी्य पुरस्‍कार, 1993, परिवेश सम्‍मान, 1995
(ख)  जयश्री सम्‍मान, 1996
(ग)  कथाक्रम सम्‍मान, 2000
(घ)  उपर्युक्‍त सभी

उत्तर- (घ)  उपर्युक्‍त सभी 

Class 12th Hindi- Click here
Download BSEB Books- Click here

Filed Under: Hindi

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

ABOUT ME

hey there ! This is Raja. In this blog, we read all about up board syllabus solution.

SEARCH HERE

RECENT POSTS

  • Shiksha Objective Questions | 13. शिक्षा 12th Hindi Objective 2025
  • Tiriksh Objective Questions | 12. तिरिछ 12th Hindi Objective 2025
  • Haste Hue Mera Akelapan Objective Questions | 11. हँसते हुए मेरा अकेलापन 12th Hindi Objective 2025
  • Pragit Aur Samaj Objective Questions | 9. ‘प्रगीत’ और समाज 12th Hindi Objective 2025
  • Juthan Objective Questions | 10. जूठन 12th Hindi Objective 2025

RECENT COMMENTS

  • Lalan Kumar on BSEB Class 12th English Notes | Rainbow Part 2 Line by Line Explanation
  • Swati Kumari on Todti Patthar class 11 Hindi | तोड़ती पत्थर कक्षा 11 हिंदी बिहार बोर्ड पद्य पाठ 7 व्‍याख्‍या
  • Vidyanchal kumar on Bihar Board Class 11th Hindi Chapter 10 Jagarnath Kavita ka Bhavarth | जगरनाथ कविता का भावार्थ

CATEGORIES

  • CBSE Class 10th Sanskrit
  • English
  • Hindi
  • Mathematics
  • Political Science
  • Science
  • Uncategorized

FOLLOW ME

  • YouTube
  • Twitter
  • Instagram
  • Facebook

Footer

ABOUT ME

hey there ! This is Raja. In this blog, we read all about up board syllabus solution.

QUICK LINKS

  • Home
  • Pdf Files
  • UP Board
  • UP Text Book

CATEGORIES

  • CBSE Class 10th Sanskrit
  • English
  • Hindi
  • Mathematics
  • Political Science
  • Science
  • Uncategorized

IMPORTANT LINKS

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Term & Conditions
  • Disclaimer

RECENT POSTS

  • Shiksha Objective Questions | 13. शिक्षा 12th Hindi Objective 2025
  • Tiriksh Objective Questions | 12. तिरिछ 12th Hindi Objective 2025

Copyright © 2025 All Exam Solution